नई दिल्ली : कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्वी दिल्ली में सफाई कर्मचारियों की मांगों के समर्थन तथा पूर्वी दिल्ली में हो रही सीलिंग के खिलाफ कड़कड़डूमा स्थित पूर्वी दिल्ली के साउथ जोन के दफ्तर के बाहर सामूहिक उपवास किया गया। इस मौके पर एआईसीसी के सचिव व प्रभारी कुलजीत सिंह नागरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार, निगम व केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार दिल्ली को बर्बाद करने पर आतुर है जिसके कारण दिल्ली के लोगों को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि बड़ी अजीब बात है कि दिल्ली में हो रही सीलिंग तथा पूर्वी दिल्ली में सफाई कर्मचारियों को वेतन व एरियर न दिए जाने के लिए आम आदमी पार्टी और भाजपा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप की झूठी राजनीति करके दिल्ली की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर है।
सफ़ाई कर्मचारियों का केजरीवाल के घर के बाहर जमकर प्रदर्शन, पूर्वी दिल्ली में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
इस मौके पर दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डा. ए.के. वालिया, डा. नरेंदर नाथ, अरविंदर सिंह लवली, पूर्व विधायक नसीब सिंह, वरिष्ठ नेता चतर सिंह व जिला अध्यक्ष गुरचरण सिंह राजू ने कहा कांग्रेस की सरकार में कभी भी ऐसी समस्या नहीं आयी। उप राज्यपाल को मुखिया होने के नाते हड़ताल ख़त्म करवाना चाहिए ताकि लोगों को गन्दगी से निजात मिल सके ।


Download Android App
Download iOS App



