देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नगर निकाय चुनाव में, रविवार को प्रदेश में हुए शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों व पुलिस बल की भी उनके योगदान के लिए प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री ने नगर निकाय चुनाव में प्रदेश में सम्पन्न शांति पूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश में लोकतंत्र की मजबूती व परिपक्वता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने मतदान के लिए जिस उत्साह का परिचय दिया, वह उल्लेखनीय है।
मुख्यमंत्री ने चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों व पुलिस बल की उनके योगदान के लिए प्रशंसा की और कहा कि उनके अथक परिश्रम से मतदान तक की प्रक्रिया सफलता के साथ सम्पन्न हो सकी। उन्होंने कहा कि मतगणना और परिणाम घोषणा के बाद प्रदेश में नगर निकायों में स्थानीय सरकारों का गठन हो जाएगा।
मतपेटियों पर 14 कैमरों की नजर
इसके अलावा उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने नगर निकाय चुनाव के लिए हुए मतदान पर प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। श्री अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश की जनता ने मिनी सरकार को चुनने के लिए जोश-खरोश के साथ मतदान किया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा है।
छुटपुट घटनाओं को छोड़कर संपूर्ण प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान रहा इसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन की भी प्रशंसा की, साथ ही मतदान करने वाले युवा, बुजुर्ग महिला एवं नौजवानों को बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए अपनी बधाई दी।