सिखों के पहले गुरु और सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की जयंती मनाई जा रही है। इस दिन को सिख समुदाय के लोग प्रकाश पर्व या गुरु पर्व के रूप में मानते है। देशभर में आज 552वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मत्था टेकने रकाब गंज साहिब गुरुद्वारा पहुंचे।
मत्था टेकने के बाद सीएम केजरीवाल ने लोगों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने तीनों कृषि कानून रद्द होने पर किसानों को बधाई देते हुए कहा कि कृषि कानूनों का रद्द होने किसानों के आंदोलन का ही परिणाम है। मैं देश के सभी किसानों को बधाई देता हूं। अगर ऐसा जल्दी किया जाता तो 700 किसानों की जान बचाई जा सकती थी। फिर भी, यह बहुत बड़ा फैसला है।
आज प्रकाश दिवस के दिन कितनी बड़ी ख़ुशख़बरी मिली। तीनों क़ानून रद्द। 700 से ज़्यादा किसान शहीद हो गए। उनकी शहादत अमर रहेगी। आने वाली पीढ़ियाँ याद रखेंगी कि किस तरह इस देश के किसानों ने अपनी जान की बाज़ी लगाकर किसानी और किसानों को बचाया था। मेरे देश के किसानों को मेरा नमन
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 19, 2021
वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘आज प्रकाश दिवस पर कितनी बड़ी खुशखबरी मिली। तीनों कानून रद्द। 700 से ज्यादा किसान शहीद हो गए। उनकी शहादत अमर रहेगी। आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी कि किस तरह इस देश के किसानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर किसानी और किसानों को बचाया था। मेरे देश के किसानों को मेरा नमन।’’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया। तीन प्रधानमंत्री ने विवादास्पद कृषि कानूनों पर आखिरकार अपनी सरकार के कदम वापस खींच लिए और देश से ‘‘क्षमा’’ मांगते हुए इन्हें निरस्त करने एवं एमएसपी से जुड़े मुद्दों पर विचार करने के लिए समिति बनाने की शुक्रवार को घोषणा की।