देश में कोरोना के खिलाफ बड़े अभियान की शुरुआत होने जा रही है। 16 जनवरी से सभी राज्यों में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। वैक्सीनेशन से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कोरोना वैक्सीन को लेकर गलत जानकारियां न फैलाने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही उन्होंने मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने की बात भी कही।
कोरोना ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले डॉक्टर हितेश गुप्ता के परिजनों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने कोरोना योद्धाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक योजना शुरू की थी और इसके तहत मैं डॉक्टर हितेश गुप्ता के परिवार को 1 करोड़ रुपये की मदद देने आया हूं। उनकी पत्नी शिक्षित हैं और हम उन्हें दिल्ली सरकार में भर्ती करेंगे।”
कोविशील्ड के बाद दिल्ली पहुंचा कोवैक्सीन, RGSSH को मिलेगी कोरोना वैक्सीन की 20 हजार डोज
उन्होंने कहा, मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि कोविड वैक्सीन के बारे में गलत जानकारी न फैलाएं। मैंने केंद्र सरकार से अपील की थी कि सभी को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन प्रदान किया जाए। अगर केंद्र ऐसा नहीं करता है और तो दिल्ली के लोगों को मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी।
कोविशील्ड के बाद राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) को अब भारत बायोटेक की कोविड वैक्सीन की 20 हजार डोज और मिल गई हैं। इससे पहले अस्पताल को कोविशिल्ड की 26,400 शीशियों वाले 22 बॉक्स मिले हैं। यह सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) की कोविड वैक्सीन है।
भारत बायोटेक के कोवैक्सीन की पहली खेप को हैदराबाद से आईजीआईए एविया एयर इंडिया की फ्लाइट एआई559 से लाया गया है। भारत बायोटेक का लक्ष्य शुरूआती चरण में दिल्ली, बेंगलुरु, लखनऊ, चेन्नई और जयपुर सहित 11 राज्यों में लगभग 55 लाख टीके देने की है।


Download Android App
Download iOS App



