दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) आगामी विधानसभा चुनाव अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर लड़ेगी। चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा के चुनाव 8 फरवरी को होंगे और मतदान 11 फरवरी को होंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव की अधिसूचना 14 जनवरी को जारी की जाएगी, जबकि उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी होगी। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।
दिल्ली में चुनाव कामकाज के आधार पर लड़े जायेंगे, बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार : प्रकाश जावड़ेकर
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में विभिन्न कानून अनुपालन एजेंसियों के साथ व्यापक चर्चा की गई है जिसमें सुरक्षा से जुड़े आयाम भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव तरीख की घोषणा के बाद ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी।
सुनील अरोड़ा ने कहा कि दिल्ली में कुल 70 विधानसभाएं हैं, अभी की विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी, 2020 को खत्म हो रहा है। चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने पुलिस के साथ बैठक की गई थी।


Download Android App
Download iOS App



