दिल्ली में 1,000 से भी कम हुए कोरोना के नए केस, अनलॉक पर बोले CM केजरीवाल

Summary :

छत्रसाल स्टेडियम में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के लगभग 900 नए मामले आए हैं।

कोरोना वायरस के मामलों दिन-ब-दिन होती गिरावट दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर है। महामारी की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली में पहली बार एक हज़ार से भी कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इस बीच सरकार ने एक बार फिर दिल्ली को चरणबद्ध तरीके से अनलॉक करने का ऐलान कर दिया है।
छत्रसाल स्टेडियम में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के लगभग 900 नए मामले आए हैं। जैसे-जैसे केस कम होंगे, हम दिल्ली को और अनलॉक करेंगे। 

भयावह तस्वीर! आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से शव को ई रिक्शा में डाल अंतिम संस्कार कराने पहुंचा भाई

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली में कम होते मामलों के लिए दिल्ली की जनता के समर्थन और डॉक्टरों के प्रयास की भरपूर सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमें कोरोना के खिलाफ जंग अभी खत्म नहीं हुई है। हमें आगे भी पूरी सावधानी बरतनी होगी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अनलॉक प्रक्रिया का ऐलान करते हुए कहा कि था दिल्ली ने काफी हद तक कोविड-19 की दूसरी लहर पर काबू पा लिया है और अब धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया को शुरू की जाएगी। उन्होंने सोमवार से एक सप्ताह के लिए फैक्ट्रियां खोलने और कंस्ट्रक्शन शुरू किए जाने का ऐलान किया।
गौरतलब है कि दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,141 नए मामले सामने आए थे और 139 रोगियों की मौत हुई थी। संक्रमण की दर 1.59 प्रतिशत थी। दिल्ली में लगातार दैनिक आंकड़ों में गिरावट आ रही है। 

Desk Team