CM केजरीवाल ने शाह के बयान पर साधा निशाना, बोले- सिर्फ वाईफाई नहीं, बैटरी चार्जिग भी फ्री है

Summary :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने सिर्फ वाईफाई ही नहीं, बल्कि दिल्ली में बैटरी चार्जिग भी फ्री कर दी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने सिर्फ वाईफाई ही नहीं, बल्कि दिल्ली में बैटरी चार्जिग भी फ्री कर दी है, क्योंकि उनकी सरकार 200 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है। 
केजरीवाल ने शाह के उस बयान पर टिप्पणी की, जो उन्होंने गुरुवार को एक प्रचार रैली के दौरान की थी। शाह ने कहा था कि केजरीवाल ने शहर में मुफ्त वाईफाई का वादा किया था, लेकिन वह रास्तेभर वाईफाई ढूंढ़ते आए जिससे ‘मोबाइल की बैटरी खत्म हो गई, मगर कोई वाईफाई नहीं मिला।’ 

केजरीवाल ने शाह के इस बयान पर कहा कि उनकी सरकार ने सुनिश्चित किया है कि न केवल मुफ्त वाईफाई, बल्कि मुफ्त बैटरी चार्जिंग भी उपलब्ध हो। उन्होंने कहा, “दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त है।” दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होगा और इस विधानसभा चुनाव में भाजपा और आप एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। 

BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने खान-पान का तरीका देख मजदूरों को बताया बांग्लादेशी

Desk Team