दिल्ली : हाड़ कंपाने वाली ठंड के साथ घने कोहरे में लिपटी राजधानी, 1 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

दिल्ली : हाड़ कंपाने वाली ठंड के साथ घने कोहरे में लिपटी राजधानी, 1 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को मौसम का सबसे कम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 14 साल में सबसे कम है।

नए साल की शुरुआत के साथ ही दिल्ली में सर्दी सितम ढा रही है। दिल्लीवालों की नए साल की सुबह की घने कोहरे के बीच हुई। वहीं दिल्ली में आज सुबह पारा 1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जो पिछले 14 साल में सबसे कम है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को मौसम का सबसे कम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी के कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सफदरजंग और पालम में सुबह 6 बजे घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य हो गई। घने कोहरे के कारण यातायात की रफ्तार भी प्रभावित हुई। मौसम विभाग के मुताबिक सफदरजंग में न्यूनतम 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
1609480432 fog
वहीं पालम इलाके में तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 24 घंटे में तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों के कई हिस्सों ने पिछले कुछ दिनों में सब-जीरो या 0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया है।
1609480448 fog1
आईएमडी के वैज्ञानिकों ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में आज शीतलहर जारी रहेगी, लेकिन न्यूनतम तापमान बढ़ने लगेगा और रविवार तक 7 डिग्री सेल्सियस को छूने की उम्मीद है। आईएमडी द्वारा गुरुवार को जारी किए गए डेटा से पता चला है कि इस दिसंबर का एमएमटी 7.1 डिग्री सेल्सियस था, जो 8.3 डिग्री सेल्सियस से कम था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + eleven =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।