पटना : बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने गुजरात में अप्रवासी बिहारी समाज के लोगों के साथ मारपीट एवं दुव्र्यवहार की घटना के लिए कांग्रेस और राजद गठजोड़ को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-राजद बुरी तरह इस पुरे घटनाक्रम की साजिश में एक्सपोज हो चुकी है। कुछ ही दिनों पूर्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्देश पर बिहार विरोधी मानसिकता वाले नेताओं शक्ति सिंह गोहिल एवं अल्पेश ठाकोर को बिहार कांग्रेस संगठन का क्रमश: प्रभारी एवं सह-प्रभारी बनाकर भेजा गया और इनलोगों ने साजिश रचकर गुजरात में बिहारी समाज के लोगों के खिलाफ अपना असली चाल-चरित्र-चेहरा सार्वजनिक कर दिया। यही नहीं अल्पेश ठाकोर के द्वारा बनाये गए नीजी संगठन ठाकोर सेना की भूमिका बिहारियों को पिटवाने, अपमानित के पुरे एपिसोड में जगजाहिर हो चुकी है।
जाहिर है कि राहुल गांधी ने गुजरात के इन दोनों नेताओं को बिहार में संगठन प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाकर उसकी आड़ में गुजरात में बिहारियों के खिलाफ बड़ी साजिश रची। तेजस्वी यादव का कांग्रेस को समर्थन है और वे दिन- प्रतिदिन बिहार विरोधी नेताओं- शक्ति सिंह गोहिल और अल्पेश ठाकोर के साथ गलबहियां करते देखे जाते हैं। श्री राय ने कांग्रेस नेता द्वारा अप्रवासी बिहारी लोगों को निशाना बनाये जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि कांग्रेस की बिहार और उत्तर भारतीय विरोधी मंशा जगजाहिर हो गयी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और शक्ति सिंह गोहिल ने अपनी पार्टी के विधायक और उसकी सेना के द्वारा क्षेत्रवाद फैलाने की इस राष्ट्रविरोधी हरकत का समर्थन किया है। वहीं तेजस्वी यादव ने गोहिल-अल्पेश के सहारे कांग्रेस की बिहार विरोधी साजिश पर चुप्पी साध राखी है। शक्ति सिंह गोहिल और अल्पेश ठाकोर ही नहीं अपितु राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव को भी समस्त बिहार, पूर्वांचल और उत्तर भारत के लोगों से सार्वजानिक माफी मांगनी चाहिए।
बिहार भाजपा अध्यक्ष ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी जी के द्वारा बिहार के लोगों पर जुल्म की घटना में शामिल कांग्रेस एवं ठाकोर सेना के लोगों पर कड़ी कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया है और बताया कि अबतक करीब 400 लोगों को पुलिस. प्रशासन ने गिरफ्तारी एवं धड़-पकड़ किया है। गुजरात की सरकार बिहार के लोगों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। लेकिन कांग्रेस के लोग इस देश में क्षेत्रीय, धार्मिक और जातिवादी मानसिकता से ग्रसित होकर भेदभाव फैलाने का काम करते हैं। भाजपा राष्ट्रहित में किसी भी प्रकार की क्षेत्रवाद, जातिवाद फैलाकर देश के भीतर एक. दुसरे के प्रति अविश्वास फलाने की हरकत की निंदा करती है।
श्री राय ने कांग्रेस को संविधान ठीक से पढऩे की नसीहत दी और कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां किसी को भी किसी भी राज्य में आवाजाही और पढाई व रोजगार का अवसर तलाशने की छूट है। अब कोई भी पार्टी, संगठन या व्यक्ति इस संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ अगर कार्य करता है तो वह असंवैधानिक एवं गैर कानूनी कृत्य है। कांग्रेस के लोगों को जान लेना चाहिए कि बिहारियों पर किसी का एहसान नहीं है बल्कि वे अपने मेहनत और काबिलियत से हर राज्य और देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। राजद व कांग्रेस हारती है तो इसी प्रकार गुंडागर्दी पर होती है उतारू और उसी का परिणाम है क्षेत्रवाद की यह घटना जिसकों कांग्रेस के लोगों ने अंजाम दिया है। संविधान की मूल भावना एकता व अखंडता का कांग्रेस- राजद के लोगों ने लगातार अपमान किया है वहीं बिहार में तेजस्वी यादव संविधान बचाओ यात्रा के नाम पर नौटंकी कर रहे हैं।