नई दिल्ली : राहुल गांधी के “रेप इन इंडिया” बयान के सपोर्ट में शुक्रवार देर रात कांग्रेस ने एक वीडियो ट्विट किया है। इसमें भाजपा के उन नेताओं के क्लिप शेयर किए गए हैं, जिनपर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। इस क्लिप में दिल्ली से भाजपा के पूर्व विधायक विजय जौली का भी नाम शामिल किया गया है। ऐसे में उनका नाम क्लिप में शेयर किए जाने के बाद शनिवार को जहां विजय जौली बिफर गए।
वहीं राहुल गांधी और कांग्रेस को टैग करते हुए एक बाद एक कुल सात ट्विटर कर पलटवार किया। इस दौरान उन्होंने ट्विट में लिखा कि इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के नेता होने की वजह से लोग आपसे यानी राहुल गांधी से ये उम्मीद रखते हैं कि वह सच और साफ बोलेंगे। लेकिन आप लोकतंत्र का फायदा उठाकर किसी पर कुछ भी न सिर्फ टिप्पणी कर देते हैं, आपत्तिजनक आरोप भी लगा देते हैं। हाल ही में कांग्रेस की तरफ से ट्विट किए गए वीडियो में जो आरोप मुझपर लगाए गए हैं। वह झूठ है। अब मुझपर एक भी कोर्ट केस नहीं है।
दरअसल, शुक्रवार रात करीब आठ बजे कांग्रेस के वैरीफाई ट्विटर एकाउंट से राहुल गांधी का एक वीडियो ट्विट किया था। जिसमें राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कहा था कि “मेक इन इंडिया”, लेकिन अब आप जहां भी देखो तो “रेप इन इंडिया” दिख रहा है। कहा उत्तर प्रदेश में देखो भाजपा के विधायक ने महिला का रेप किया। उसके बाद गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इस वीडियों मे भाजपा नेताओं के फोटो के साथ उनपर लगे आरोप की अखबरों की कटिंग भी लगाई गई है।