नई दिल्ली : चांदनी चौक जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हौज काजी चौक पर भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल ने तिरंगा फहराया। उनका कहना है कि हमारा तिरंगा विघटनकारी व बांटने वाली ताकतों पर कांग्रेस की विजय को दर्शाता है।
ये ताकतें लोगों को धर्म के नाम पर बांटने व मतभेद पैदा करने में अंग्रेजों के समय मे भी सक्रिय थी और वर्तमान में भी सक्रिय हैं। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसूफ और राजेश लिलोठिया ने कहा कि आज व्यापारी, किसान, मजदूर और सब परेशान है और उनमें डर का माहौल पैदा किया जा रहा है।
पूरे देश में भी डर का माहौल पैदा किया जा रहा है और कांग्रेस पार्टी को और मजबूत करके इन परिस्थितियों से लड़ा जा सकता है। इस कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष मो.उस्मान ने किया था। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।