‘सौहार्द भारत की संस्कृति एवं संस्कार हैं’ - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

‘सौहार्द भारत की संस्कृति एवं संस्कार हैं’

NULL

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा की ओर से रविवार को सभी सातों मोर्चों के पदाधिकारियों के प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया। दिल्ली में संभावित विधानसभा उपचुनावों एवं आगामी लोकसभा चुनावों से पूर्व पार्टी द्वारा सभी स्तरों पर कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक सुदृढ़ता अभियान के अंतर्गत यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए हैं। प्रशिक्षण शिविरों में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पूर्वांचल मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के अतिरिक्त मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी एवं संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने सभी प्रशिक्षण शिवरों में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

पार्टी के प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख हर्ष मल्होत्रा एवं सह-प्रमुख नरेन्द्र टंडन की देखरेख में केन्द्र सरकार की उपलब्धियों, विचार परिवार, सैधांतिक अधिष्ठान, इतिहास विकास और मोर्चे के महत्व पर जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण शिविरों के विभिन्न सत्रों को केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल, दिल्ली भाजपा के प्रभारी श्याम जाजू, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता सहित अनेक भाजपा नेताओं ने संबोधित किया। केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने सत्र में कहा कि सौहार्द एवं सहिष्णुता भारत की संस्कृति एवं संस्कार हैं। हमारी यही संस्कृति दुनिया में भारत के सम्मान एवं स्वीकृति को ताकत देती है। हमें भी किसी भी परिस्थिति में एकता एवं भाइचारे की भारतीय संस्कृति को कमजोर नहीं होने देना है।

प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि पार्टी संगठन में मोर्चों का विशेष महत्व है क्योंकि यह मोर्चे अपने कार्य क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को सीधा समझकर सुलझाते हैं और अपने मोर्चे कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य संगठन से समन्वय बनाकर पार्टी को मजबूत करते हैं। भाजपा के कार्यकर्ता का चरित्र राष्ट्रवादी होता है और किसी भी प्रकार के तुष्टिकरण, जातिवाद एवं साम्प्रदायिकता से दूर रहना हमारे कार्यकर्ताओं का सफलता संकल्प मंत्र है। इस मौके पर दिल्ली भाजपा प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि भाजपा एक संगठन आधारित पार्टी है और कोई भी कार्यकर्ता अपने कार्य कौशल के बल पर पार्टी के सर्वोच्च पदों तक पहुंच सकता है।

कार्यकर्ता की अनूठी पहचान है संगठन के प्रति समर्पण और नेता की असली पहचान है कार्यकर्ताओं को सम्मान देना। केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने सबका साथ-सबका विकास के संकल्प के साथ कार्य करना शुरू किया था और पेश बजट के बाद सारा देश यह मान रहा है कि यह सरकार समग्र विकास में विश्वास करते हुए देश के साधनों का लाभ वंचितों एवं पिछड़े वर्ग को देने के लिए प्रयासरत है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 8 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।