दिल्ली : BJP ने AAP के खिलाफ शुरू किया 'पोल खोल अभियान' 10 लाख घरों तक जाने का रखा लक्ष्य - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

दिल्ली : BJP ने AAP के खिलाफ शुरू किया ‘पोल खोल अभियान’ 10 लाख घरों तक जाने का रखा लक्ष्य

भाजपा एक अभियान शुरू करने जा रही है, जिसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता 10 लाख घरों में जाकर ‘आप’ की नाकामियों को गिनाएंगे।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के कुशासन के खिलाफ भाजपा ने हल्ला बोलने की तैयार शुरू कर दी है। दरअसल भाजपा एक अभियान शुरू करने जा रही है, जिसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता 10 लाख घरों में जाकर ‘आप’ की नाकामियों को गिनाएंगे। यह अभियान 15 दिनों तक चलेगा। केजरीवाल सरकार के खिलाफ चलाए जाने वाले इस अभियान को भाजपा ने ‘पोल खोल अभियान’ का नाम दिया है। इस अभियान को लेकर बुधवार शाम तालकटोरा स्टेडियम में 5,000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की एक संगठनात्मक बैठक होगी।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता करेंगे अभियान की शुरुआत
पार्टी के सूत्रों ने कहा, हमने शहर में 10 लाख घरों तक पहुंचने का फैसला किया है। इस दौरान अब लोगों को बताएंगे कि कैसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली ‘आप’ सरकार लोगों को गुमराह कर रही हैं। ‘पोल खोल अभियान’ की शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा के साथ-साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता द्वारा की जाएगी। पार्टी के एक अन्य अंदरूनी सूत्र ने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ता 15 मई से मैदान में उतरेंगे। 31 मई तक 10 लाख घरों में जाने का लक्ष्य रखा गया है।

1652256454 gupta

भाजपा कार्यकर्ता 10 लाख घरों में बाटेंगे पैम्फलेट
इसके अलावा, भाजपा एक पैम्फलेट भी जारी करेगी, जिसमें केजरीवाल सरकार की विफलता के बारे में बताया जाएगा। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, पार्टी कार्यकर्ता घर-घर प्रचार के दौरान इन पैम्फलेट को 10 लाख घरों में बांटेंगे। तालकटोरा स्टेडियम में होने वाली बैठक में प्रदेश के नेताओं से लेकर उच्च स्तर के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। पार्टी के एक नेतृत्व ने कहा कि, बैठक में भविष्य की संगठनात्मक गतिविधियों के लिए रोडमैप पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, समय सीमा के साथ काम भी सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।