बिहार विधानसभा चुनावों में (भारतीय जनता पार्टी ) भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन राजग को जीत दिलाई। चुनाव में मिली जीत के बाद अन्य राज्यों के उपचुनावों में भारी सफलता को लेकर यहां दीनदयाल उपाध्याय रोड स्थित भाजपा मुख्यालय पर बुधवार को फिर से जश्न का कार्यक्रम होगा। मंगलवार को देर रात तक नतीजों की तस्वीर साफ न होने से कार्यक्रम ऐन वक्त पर स्थगित कर दिया गया था। ऐसे में बुधवार शाम पांच बजे से पार्टी मुख्यालय पर जश्न की तैयारियां होंगी।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा शाम पांच बजे पार्टी मुख्यालय पर पहुंचेंगे, जबकि शाम छह बजे प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी पहुंच सकते हैं। इस दौरान कार्यकतार्ओं को शीर्ष नेता संबोधित कर उत्साह बढ़ाएंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में बहुमत से एनडीए को मिली जीत और यूपी, गुजरात, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के उपचुनावों में मिली शानदार सफलता पर पार्टी नेता प्रतिक्रिया देंगे।


Download Android App
Download iOS App



