दिल्ली उपचुनाव : केजरीवाल बोले- लोगों ने भाजपा की गंदी राजनीति को हराया - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

दिल्ली उपचुनाव : केजरीवाल बोले- लोगों ने भाजपा की गंदी राजनीति को हराया

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में अपनी पार्टी की जीत को ‘‘भाजपा की गंदी राजनीति की हार’’ बताया।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में अपनी पार्टी की जीत को ‘‘भाजपा की गंदी राजनीति की हार’’ बताया। उन्होंने इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में उनकी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की ”सराहना” करने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया।
11,000  मतों के अंतर से आप के दुर्गेश पाठक ने भाजपा प्रत्याशी को हराया
delhi rajinder nagar by election ncpcr orders to file fir against aap durgesh  pathak - दिल्ली उपचुनाव: वोटिंग से पहले बढ़ीं AAP की मुश्किलें, दुर्गेश पाठक  के खिलाफ FIR का आदेश
अधिकारियों ने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) के दुर्गेश पाठक ने उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार राजेश भाटिया को 11,000 से अधिक मतों से हराया। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा, ”मतगणना के सभी 16 दौर पूरे हो चुके हैं। आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी (भाजपा के) राजेश भाटिया को 11,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया है।”
जीत से उत्साहित सीएम केजरीवाल ने किया ट्वीट 
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”राजेंद्र नगर के लोगों का दिल से आभार। दिल्ली के लोगों के इस अथाह स्नेह और प्रेम का मैं आभारी हूँ। यही हमें और अधिक मेहनत एवं सेवा करने की प्रेरणा देता है।”
उन्होंने लिखा, ”लोगों ने उनकी गंदी राजनीति को हराया और हमारे अच्छे काम को सराहा। शुक्रिया राजेंद्र नगर, शुक्रिया दिल्ली।”
केजरीवाल लोगों के दिलों में बसते हैं – मनीष सिसोदिया 
Manish Sisodia said that Delhi Legislative Assembly will now be paperless|  दिल्ली विधान सभा होगी पूरी तरह पेपरलेस, अब मिलेगी केवल सॉफ्ट कॉपी: मनीष  सिसोदिया | Hindi News, देश
आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी पाठक को बधाई दी और कहा कि चुनाव परिणाम बताते हैं कि केजरीवाल लोगों के दिलों में बसते हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ”प्यारे भाई दुर्गेश पाठक को राजेंद्र नगर विधानसभा से विधायक चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई। आप के सभी कार्यकर्ता साथियों को भी जीत की बधाई। दिल्ली की जनता के दिल में अरविंद केजरीवाल जी का जलवा है।”
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पाठक को 40,319 जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाटिया को 28,851 वोट मिले। जीत का अंतर 11,468 वोट रहा। उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रेम लता को महज 2,014 वोट मिले।
आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने किया ट्वीट
संजय सिंह की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़ in Hindi -  Zee News Hindi
आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भी विजयी उम्मीदवार को बधाई देते हुए कहा कि परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि लोगों ने मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा किए गए कार्यों के लिए मतदान किया।
राघव चड्ढा का ट्वीट – मेरे भाई दुर्गेश पाठक को शुभकामनाएं। मैं मशाल उन्हें सौंपता हूं
Punjab BJP Yuva Morcha Sends Legal Notice To AAP MP Raghav Chadha For  Calling BJP Goondon Lafango Ki Party | Punjab News: बीजेपी को गुंडों-लफंगों  की पार्टी कहने पर आप सांसद राघव
राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा के पंजाब से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया था। चड्ढा ने भी पाठक को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में पार्टी की जीत ‘केजरीवाल के शासन मॉडल’ पर ‘‘मुहर’’ है। उन्होंने ”एक बार फिर प्यार और आशीर्वाद बरसाने” के लिए निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद दिया। चड्ढा ने ट्वीट किया, ”मेरे भाई दुर्गेश पाठक को शुभकामनाएं। मैं मशाल उन्हें सौंपता हूं।”
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।