देश में बढ़ रहे कोरोना प्रकोप का असर राजधानी में भी साफ दिखाई देने लगा है। दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज का है। सेंट स्टीफन कॉलेज के 13 स्टूडेंट्स और दो स्टाफ मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
कॉलेज प्रशासन ने अगले आदेश तक के लिए सभी गतिविधियों को बंद कर दिया है। कहा जा रहा है कि कॉलेज की तरफ से स्टूडेंट्स का एक ग्रुप डलहौजी गया था। सारे स्टूडेंट्स 31 मार्च को दिल्ली लौटे थे। इसके बाद इसमें से कुछ स्टूडेंट्स संक्रमण से ग्रस्त पाए गए।
सीबीएसई 2021-22 के लिए नौवीं से 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रमों को कम नहीं करेगा
ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 3,594 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में 14 लोगों की मौत दर्ज की गई है। नए मामलों के साथ अब दिल्ली में कुल कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 6,68,814 हो गई है। वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों साथ बैठक की।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की चौथी लहर चल रही है लेकिन लॉकडाउन पर अब तक विचार नहीं किया गया है। उन्होंने केंद्र से राज्यों को बड़े स्तर पर टीकाकरण चलाने की अनुमति देने का भी अनुरोध किया।