…जब दिल्ली में चुनाव प्रचार खत्म कर कार्यकर्ता के घर पहुंचे अमित शाह, खाया खाना

Summary :

दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार के बाद गृह मंत्री अमित शाह का एक अलग अंदाज ही दिखा। दिल्ली में शुक्रवार को तीन चुनावी सभाओं को संबोधित कर अमित शाह देर शाम पहुंचे यमुना विहार।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार के बाद गृह मंत्री अमित शाह का एक अलग अंदाज ही दिखा। दिल्ली में शुक्रवार को तीन चुनावी सभाओं को संबोधित कर अमित शाह देर शाम पहुंचे यमुना विहार। यमुना विहार में अपनी अंतिम नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के बाद अमित शाह भाजपा के सामान्य कार्यकता के घर भोजन करने पहुंच गए। उनके साथ दिल्ली भाजपा प्रेसिडेंट मनोज तिवारी भी थे। 
अमित शाह को भोजन में दाल, रोटी और सब्जी परोसी गई। रात्रि भोजन का कार्यक्रम यमुना विहार के भाजपा प्रेसिडेंट के घर पर हुआ। यमुना विहार के एक भाजपा नेता के मुताबिक रात्रि भोजन का कार्यक्रम अंतिम समय में तय किया गया। इस दौरान अमित शाह और मनोज तिवारी के अलावा सिर्फ दो और नेता घर के अंदर मौजूद थे। 
खाना खाने के बाद अमित शाह ने इसके लिए आभार भी प्रकट किया। शाह ने ट्वीट कर कहा, “यमुना विहार, दिल्ली के अपने कार्यकर्ता मनोज जी के यहां भोजन किया। उनके परिवार की आत्मीयता व आतिथ्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।” उन्होंने आगे कहा, “भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं एक परिवार है, जिसका हर सदस्य इसकी असली शक्ति है। हम सभी को मिलकर सशक्त भाजपा-सशक्त भारत की कल्पना को साकार करना है।”


गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष रहने के दौरान अमित शाह पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता के घर भोजन करते रहे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले जब अमित शाह को यूपी का प्रभारी का दायित्व सौंपा गया था, उस दौरान अमित शाह हर दिन कार्यकर्ताओं के घर भोजन करते रहे थे। इस दौरान अमित शाह के इस नजरिये को काफी सराहा गया था। 

हालॉकि भाजपा और संघ में यह परंपरा पुरानी रही है। लेकिन दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह का आम कार्यकता के घर भोजन करने पहुंचना किसी अचंभे से कम नहीं है। माना जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह के इस कदम से जहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का संचार होगा, वहीं उनको जीत का मूल मंत्र मिल पाएगा। 

फांसी टलवाने के लिए सभी हथकंडे आजमा रहे निर्भया के दोषी, तिहाड़ जेल प्रशासन के खिलाफ आज होगी सुनवाई

Desk Team