दिल्ली चुनाव : कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना, ट्वीट कर कही ये बात

Summary :

दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीती चरम पर है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे नेता एक दूसरे पर हमलावर हो रहे हैं।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीती चरम पर है. जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे नेता एक दूसरे पर हमलावर हो रहे हैं। इसी कड़ी में मॉडल टाउन सीट से भाजपा के उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।

कपिल मिश्रा ने सोमवार को ट्वीट करके कहा है कि आम आदमी पार्टी का नया नाम मुस्लिम लीग होना चाहिए। उमर खालिद, अफजल गुरु, बुरहान वानी, आंतकवादियों को अपना बाप मानने वालों को योगी आदित्यनाथ जी से डर लग रहा हैं।

जामिया यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 5 पर अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग, मामला दर्ज

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने रविवार को चुनाव आयोग में शिकायत कर योगी आदित्यनाथ के प्रचार पर रोक लगाने की मांग की थी। इससे पहले भारत-पाकिस्तान वाले बयान पर चुनाव आयोग ने कपिल मिश्रा पर 48 घंटे तक चुनाव प्रचार पर बैन लगाया था।

Desk Team