कोरोना महामारी के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे असर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर (Value Added Tax) वैट बढ़ाने का फैसला लिया है। मंगलवार से दिल्ली में पेट्रोल 1.67 रुपये और डीजल 7.10 रुपये महंगा हो गया है। दिल्ली सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट में खासी बढ़ोतरी की है।
पेट्रोल पर वैट 27 से बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया गया है। डीजल पर इसे 16.76 प्रतिशत से 30 प्रतिशत किया गया है। वैट में वृद्धि से राजधानी में डीजल के दाम बढ़कर 69.29 रुपये और पेट्रोल के 71.26 रुपये प्रति लीटर हो गए।
राहुल के साथ चर्चा में अभिजीत बनर्जी बोले-लोगों के हाथ में पैसे देने से पटरी पर आएगी अर्थव्यवस्था
तेल कंपनियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 71.26 रुपये का होगा। पहले यह कीमत 69.59 रुपये प्रति लीटर थी।इसी तरह डीजल की नयी कीमत 69.39 रुपये प्रति लीटर होगी जो पहले 62.29 रुपये प्रति लीटर थी। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में शराब की बिक्री पर 70 प्रतिशत “विशेष कोरोना शुल्क” लगा दिया है जिसके बाद आज से दिल्ली में शराब की कीमत 70 प्रतिशत ज्यादा होंगी।


Download Android App
Download iOS App



