दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि उनकी सरकार ने छात्रों, खिलाड़ियों और कामकाज के सिलसिले में विदेश जाने वाले लोगों के लिए सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक विशेष टीकाकरण केन्द्र शुरू किया। सिसोदिया ने रविवार को घोषणा की थी कि इन विशिष्ट कारणों के लिए विदेश जा रहे लोग 28 दिन के अंतराल पर कोविड-19 रोधी टीके ‘कोविशील्ड’ की दूसरी खुराक ले सकते हैं।
यह केन्द्र मंदिर मार्ग पर नवयुग विद्यालय में बनाया गया है। केन्द्र पर टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों को अपने पासपोर्ट और प्रासंगिक यात्रा दस्तावेज दिखाने होंगे। अधिकारियों के अनुसार, यह सुविधा उन लोगों के लिए है, जिन्हें 31 अगस्त से पहले अंतरराष्ट्रीय यात्रा करनी है।
शिक्षा या रोजगार के लिये अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वालों और तोक्यो ओलंपिक के लिये जाने वाले भारतीय दल के सदस्यों को ‘कोविशील्ड’ टीके की दूसरी खुराक लगवाने के लिये निर्धारित 84 दिन के अंतराल में छूट दी जाएगी। इन मामलों में दूसरी खुराक, पहली खुराक लगाए जाने के कम से कम 28 दिनों बाद लगाई जा सकती है।


Download Android App
Download iOS App



