देश की राजधानी दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में आज वकीलों और पुलिस के बीच मामूली विवाद के दौरान जबरदस्त झड़प हो गई। झड़प कुछ ही देर में हिंसा में तब्दील हो गई। बताया जा रहा है पार्किंग विवाद को लेकर हंगामा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यहां पर पुलिस ने फायरिंग की है।
पुलिस की फायरिंग के बाद वकील भड़क गए उन्होंने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसके अलावा वकीलों ने पुलिस के कुछ अधिकारियों की पिटाई भी कर दी है इस बीच पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी गई।
एक वकील को घायल हालत में सेंट स्टीफन अस्पताल में भर्ती किया गया। इतना ही नहीं वहां कवरेज के लिए पहुंच पत्रकारों के साथ भी मारपीट की बात सामने आई है। इस हंगामे के बाद से परिसर में तनाव फैल गया है।