देश में एक बार फिर डेंगू ने दस्तक दे दी है।लगातार बढ़ते मामले डराने लगे है कई राज्यों में डेंगू के बढ़ते मामले परेशान करने लगे है। बिहार के बाद अब राजधानी दिल्ली डेंगू अपने पैर पसारने लगा है। मामले इतनी तेजी से बढ़ने लगे है कि लोगों की चिंताए भी बढ़ गई है।अक्टूबर के पहले हफ्ते में सितंबर के मुताबिक डेंगू के मामलों में 45 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। डेंगू के बढ़ते मामलों के साथ मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले भी बढ़ने लगे है।
बचाव कार्य का एक्शन प्लान तैयार
बता दे कि सितंबर में डेंगू के कुल 693 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 29 सितंबर से पांच अक्टूबर के बीच 321नए मामले दर्ज होने का आंकड़ा 1,258 तक पहुंच गया है। बीते 45 दिनों में दिल्ली में 950 नए मामले सामने आए है। अब बात करे मलेरिया कि तो इस साल पांच अक्टूबर तक 153 मामले और चिकनगुनिया के 28 मामले दर्ज किए गए है। ऐसे में डेंगू को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।राजधानी में लगातार डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए। केजरीवाल सरकार ने कमर कस ली है। और बचाव कार्यों के लिए कई अभियान शुरु कर दिए गए है। सीएम केजरीवाल ने एमसीडी के नेताओं के साथ बैठक करके पूरा एक्शन प्लान भी तैयार कर लिया है।
बिहार में बरसा डेंगू का कहर
दिल्ली में ही नहीं बिहार की राजधानी पटना में डेंगू बहुत तेजी के साथ फैल रहा है। सभी इलाके में डेंगू के मामले इतने ज्यादा बढ़ गए है। वहां तो डेंगू पूरी तरह से फैल गया है। शहर हो या गांव बीमारी सब जगहों पर पापना कहर बरसा रही है। अब तक लगभग 150 पुलिसकर्मी भी इसकी चपेट में आ चुके हैं।