दिल्ली हिंसा : शहीद हेड कांस्टेबल रतन लाल की हत्या के मामले में सात लोग गिरफ्तार

Summary :

उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीएए को लेकर पिछले महीने हुए संघर्ष में दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मौत के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीएए को लेकर प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल की मौत के सिलसिले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इसके साथ ही पुलिस ने अकबरी बेगम की हत्या मामलें में दो लोगो को गिरफ्तार किया है। और नाले में से 4 लोगों के शव बरामद होने के मामलें में 4 लोगों को हिरासत में लिया है। 

दिल्ली हिंसा में अब तक 712 के खिलाफ दर्ज की गई FIR, 200 से अधिक आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

बता दें उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा में दिल्ली पुलिस में तैनात हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल की चाँद बाग़ में पत्थरबाजी के दौरान जान चली गई थी। इसको लेकर केंद्र सरकार में दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल को शहीद का दर्जा दिया है। 
वही इस हिंसा में शाहदरा के डीसीपी अमित शर्मा, एसपी अनुज शर्मा रूप से घायल हो गए थे। जबकि डीसीपी का अब भी इलाज चल रहा है। एसीपी अनुज शर्मा की हालत में भी सुधार हो रहा है। हिंसा में वही अब तक पचास से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 

Desk Team