BREAKING NEWS

विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में◾'माफिया अतीक को पहली बार किसी मामले में हुई सजा', जानिए ! कौन-कौन सी लगाई गई है धाराएं ◾प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की एकता पर निशाना साधा◾कांग्रेस की धुरी है गांधी परिवार, पार्टी को एकजुट रखती है : मुख्यमंत्री गहलोत◾महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सत्तारूढ़ गठबंधन के अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर सावरकर की लगाई तस्वीर ◾दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, भाजपा ने केजरीवाल पर बोला हमला◾जी20 की बैठक के लिए विदेशी मेहमान पहुंचे रामनगर ◾कांग्रेस एकजुटता के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए अप्रैल में शीर्ष विपक्षी नेताओं की बुलाएगी बैठक ◾Social Media पर सामने आये CCTV फुटेज में बिना पगड़ी के दिखा अमृतपाल सिंह◾जामिया नगर हिंसा मामला : दिल्ली उच्च न्यायालय ने इमाम, 10 अन्य को आरोपमुक्त करने के आदेश को आंशिक रूप से किया रद्द ◾नगालैंड विधानसभा ने मई में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराने का प्रस्ताव किया पारित ◾‘बीजेपी ने 7 साल में कांग्रेस के 75 साल बराबर लूटा’ ... दिल्ली विधानसभा में बोले केजरीवाल◾Noida की सोसायटी में नमाज को लेकर विवाद, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात ◾उत्तर प्रदेश को मिलेगा चौथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस शहर में होगा निर्माण ◾‘सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए हेट स्पीच का त्याग मौलिक जरूरत’, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत की परिकल्पना ज्ञान के प्रमुख स्रोत के तौर पर की थी◾UP News: फतेहपुर में श्रद्धालुओं से भरा वाहन सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराया, 3 की मौत◾‘PM कम पढ़े-लिखे... चीजों को ठीक से नहीं समझते’, CM केजरीवाल के फिर बिगड़े बोल ◾ क्या राहुल गांधी कांग्रेस के षडयंत्र का शिकार हुए? अनुराग ठाकुर ने पूछा सवाल ◾‘वीडी सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं होता तो MVA छोड़ क्यों नहीं देते’, बावनकुले की ठाकरे को चुनौती ◾

DELHI WEATHER : दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज, राजधानी आने वाली 20 ट्रेनों में हुई देरी

दिल्ली में 15 दिन में पहली बार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान दहाई अंक तक पहुंच गया, लेकिन यह राहत जल्द ही खत्म होने का अनुमान जताया गया है। रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली आने वाली 20 ट्रेनों में देरी हुई है जबकि तीन के समय में बदलाव किया गया है।

दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 6.3 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 5.6 डिग्री और सोमवार को पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

जनवरी की शुरुआत में ठंड और तेज हो जाएगी

उत्तर भारत में ठंड से मिली राहत के लिए पश्चिमी विक्षोभ मौसम प्रणाली को जिम्मेदार माना जा सकता है। मौसम विज्ञानियों ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के साथ ही नए साल की पूर्व संध्या पर दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीत लहर और तेज ठंड की स्थिति बन सकती है तथा जनवरी की शुरुआत में ठंड और तेज हो जाएगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को पारा छह डिग्री सेल्सियस और सोमवार (2 जनवरी) तक चार डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। एक से 4 जनवरी तक दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने और शीतलहर चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने की शीत लहर की घोषणा 

एक ठंडा दिन वह होता है, जिसमें न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम या इसके बराबर, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है। वहीं, अत्यधिक ठंडा दिन वह होता है, जिसमें अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक कम दर्ज किया जाता है। आईएमडी के अनुसार, 'बहुत घना' कोहरा तब होता है जब दृश्यता 0 और 50 मीटर के बीच होती है, 51 और 200 मीटर 'घना', 201 और 500 मीटर 'मध्यम' और 501 और 1,000 मीटर 'उथला' कोहरा होता है।

मैदानी इलाकों में यदि न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है या फिर 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे और सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो जाता है, तो मौसम विभाग शीत लहर की घोषणा करता है। वहीं, गंभीर शीत लहर का दौर तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है या सामान्य तापमान से इसका अंतर 6.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है।