मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। दिल्ली में दिन में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। IMD के अनुसार, दिल्ली में कल अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा, 20 और 21 फरवरी को फिर से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी. न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, बीते दिन अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।