दिल्ली में लगातार तापमान गिर रहा है और अब आलम ये है कि दिल्ली में तापमान शिमला से भी ज्यादा गिर गया है। राजधानी में शिमला से कम तापमान आज दर्ज किया गया। हालांकि कल यानि गुरुवार को ही मौसम विभाग ने दिल्ली में सर्दी का 2 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था। राजधानी में ठंड ने शुक्रवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के आया नगर में तापमान 1.8 °C रहा।
राजधानी में शिमला से भी ज्यादा ठंडा मौसम
जबकि शिमला का तापमान शुक्रवार को 2 °C दर्ज किया गया। बता दें दिल्ली आज का दिन सीजन का सबसे ठंड दिन रहा। इससे पहले गुरुवार सबसे ठंडा दिन था। इसके साथ ही दिल्ली के सफदरजंग इलाके में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल कि बात करें तो कल यानि गुरुवार को दिल्ली में पारा लुढ़क कर 2.2 डिग्री तक पहुंच गया था, जो शिमला समेत कई हिल स्टेशनों से भी कम था। आज दिल्ली के तापमान में कल से भी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी फिलहाल दिल्ली वालों को इस वीकेंड ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि कहा गया है कि 8 जनवरी से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। मौसम विभाग के औसर दिल्ली में फिलहाल लोगों को ठंड से रहत मिलने के कोई भी असर नहीं है परन्तु कहा गया है कि 8 जनवरी से तापमान फिर बढ़ सकता है।