नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के बजट को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने निराशाजनक और दिशाहीन करार दे दिया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा आगामी एक मार्च से होने वाले अनशन को रद करने की घोषणा पर भी तंज किया है। तिवारी का कहना है कि बजट ने आज दिल्ली की जनता को पूरी तरह से निराश किया है।
मुख्यमंत्री ने चार साल के बाद भी अपने आखिरी बजट में दिल्ली की जनता से सिर्फ वायदे ही कर रहे हैं। धरातल पर एक भी नई योजना, एक भी नया प्रोजेक्ट की बजट में घोषणा नहीं की गई। वहीं अनशन रद करने पर उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने फ्लॉप शो के डर से इसे रद कर दिया।
अगर वह अनशन करते तो भाजपा उन्हें तब तक नहीं उठने देती, जब तक वह आयुष्मान भारत योजना, कमजोर सर्वर्णो को 10 प्रतिशत आरक्षण, अनधिकृत कालोनियों को रेगुलराइज, सीसीटीवी, वाई फाई, स्वच्छ पानी और वायु प्रदूषण ठीक नहीं कर देते।