मध्यप्रदेश के चुनाव भारतीय राजनीति की धुरी बदलेंगे - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

मध्यप्रदेश के चुनाव भारतीय राजनीति की धुरी बदलेंगे

अतिथि शिक्षक के साथ दोहरा मापदण्ड अपनाया जा रहा है। केन्द्र सरकार आधी अधूरी योजना न बनाए। नोटबंदी और जीएसटी से देश में तबाही आई है।

खजुराहो : समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव भारतीय राजनीति के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। मध्यप्रदेश के खजुराहो में पत्रकारों से बातचीत में श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश में जनता को बुरी तरह निराश किया है। मध्य प्रदेश में 11 हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली हैं। भाजपा सरकारों को कारपोरेट घराने संचालित कर रहे हैं। महिलाओं ओर बेटियों के साथ अत्याचार बढ़ा है। दो इंजन की सरकारों का बुरा हाल है। जनता इससे बदलाव चाहती है। भाजपा ने उनके साथ धोखा किया है।

श्री यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में पढ़-लिखे युवा बेरोजगार हैं। बेकारी की स्थिति विस्फोटक है। आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। व्यापमं में जिसने भी आवाज उठाई उसे मौत की नींद सुला दिया गया। कुपोषण का प्रकोप है। अतिथि शिक्षक के साथ दोहरा मापदण्ड अपनाया जा रहा है। केन्द्र सरकार आधी अधूरी योजना न बनाए। नोटबंदी और जीएसटी से देश में तबाही आई है। लोगों के रोजगार छिन गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार के समय काफी काम हुए थे।

समाजवादी सरकार के काम का मुकाबला न भाजपा कर सकती है और नहीं कांग्रेस कर सकती है। भाजपा सरकारें लैपटाप भी नहीं दे सकी। भाजपा कानून को नहीं मानती है। समाजवादी पार्टी काम करती है जबकि भाजपा काम बिगाड़ती है। समाजवादी पार्टी वंचित लोगों को सम्मान दिलाने के लिए संघर्शशील रही है। जनसंख्या के आधार पर लोगों को हक और सम्मान मिलना चाहिए। इससे ही सामाजिक न्याय का रास्ता बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।