कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के आंदोलन को आज 26वां दिन है। आंदोलन के मद्देनजर सिंघु, औचंदी, प्याऊ मनियारी और मंगेश बॉर्डर बंद है। वहीं झटीकरा बॉर्डर को पैदल यात्रियों और दुपहिया के लिए खोला गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को यातायात परामर्श जारी किया।
किसानों के आंदोलन के मद्देनजर आज भी दिल्ली के कई सीमाएं आज भी बंद हैं। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने आज यातायात परामर्श जारी कर बताया है कि किसानों के प्रदर्शन के कारण सिंघु, औचंदी, प्याऊ मनियारी और मंगेश बॉर्डर बंद है। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि लामपुर, सफियाबाद साबोली और सिंघु स्कूल टोल टैक्स बार्डर का इस्तेमाल करें।
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन 26वे दिन जारी, अन्नदाताओं के समर्थन उतरे कव्वाल
टिकरी और ढांसा बॉर्डर भी किसी भी यातायात आवागमन के लिए बंद है। झटीकरा बॉर्डर को पैदल यात्रियों और दुपहिया के लिए खोला गया है। झरोदा बॉर्डर का एक कैरिजवे खुला है। इसके अलावा दौराला, कापसहेड़, बदुसराय, राजोकरी एनएच-8, बिजवासन, पालम विहार और दुंनदाहेड़ बॉर्डर खुला हुआ है।
दिल्ली-नोएडा मोड पर चिल्ला बॉर्डर का एक कैरिजवे बंद है। दिल्ली से नोएडा का रूट खुला है, लेकिन नोएडा से दिल्ली जाने वाले रूट पर किसान एकत्रित हैं। गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर किसानों के प्रदर्शन के कारण एक रूट बंद है।
किसान आंदोलन का आज 25वां दिन है।