दिल्ली उच्च न्यायालय की कैंटीन में शनिवार को मामूली आग लग गई। बता दें कि करोल बाग के होटल अर्पित पैलेस में लगी आग के बाद, पश्चिमपुरी, नारायणा, बवाना के बाद आज शनिवार को दिल्ली हाई कोर्ट की कैंटीन में मामूली आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे आग लगने की सूचना देने वाला फोन आया।
इसके बाद मौके पर दमकल की चार गाड़ियां भेजी गईे। उन्होंने बताया कि आग कैंटीन की चिमनी में लगी और दोपहर एक बजकर 50 मिनट तक आग को नियंत्रित कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के जख्मी या हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।


Download Android App
Download iOS App




