नई दिल्ली : करोल बाग स्थित होटल में लगी आग की घटना के बाद से सरकार ने अबतक 71 होटलों का फायर एनओसी रद कर दिया है। रविवार को भी 14 होटलों के फायर एनओसी कैंसल किए गए। गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने इस संबंध में ट्वीट कर कहा कि आग की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि अग्नि सुरक्षा को लेकर सरकार किसी भी तरह की लापरवाही को स्वीकार नहीं करेगी। मनुष्य का जीवन महत्वपूर्ण है। सरकार इसे प्राथमिकता दे रही है और सभी को बेहतर व्यवस्था की जाएगी। यदि जरूरत पड़ी तो आने वाले दिनों में और सख्ती की जाएगी। बता दें कि शनिवार तक जांच के बाद 57 होटलों का फायर एनओसी कैंसल कर दिया था। बता दें कि करोल बाग के अर्पित होटल को फायर एनओसी मिली थी लेकिन एनओसी मिलने के बाद होटल में एक नया फ्लोर, डाइनिंग और किचन बनाया गया था।
उन्होंने कहा कि भवन निर्माण का जिम्मा निगम के पास है और वहीं नक्शे पास करती है और एमसीडी की मंजूरी से होटल में निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि फायर डिपार्टमेंट अगर एमसीडी के भरोसे बैठा रहे तो सही जांच कभी नहीं होगी। जिस होटल में आग लगी वहां कई बार कार्रवाई भी हुई, लेकिन इसके बावजूद नया फ्लोर बन गया। फायर डिपार्टमेंट की जांच में होटलों की सचाई सामने आ रही है। हर होटल की जांच होगी और नियमों को नहीं मानने वाले होटलों को बंद करवाया जाएगा।
दिल्ली हाई कोर्ट की कैंटीन में लगी आग, कोई हताहत नहीं
होटल अर्पित पैलेसः आज आ सकती है डीएनए रिपोर्ट
होटल अर्पित पैलेस अग्निकांड में गुमशुदा हुए लालचंद के बेटे हिमांशु का इंतजार आज खत्म हो सकता है। घटना के बाद से उनके पिता लालचंद गायब हैं और बेटा उनकी तलाश के लिए सभी अस्पतालों के शवगृह के चक्कर लगा रहा है। लेकिन पहचान न हो पाने के कारण उन्हें अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के शवगृह में पूरी तरह से जला हुआ शव आया है।
इस शव का केवल एक हाथ ही साफ बचा है। पुलिस का संदेह है कि यही शव हिमांशु के पिता का हो सकता है। हालांकि परिवार ने अभी स्वीकार नहीं किया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अंतिम शव का एक हाथ को छोड़ पूरा शरीर आग में जलकर खाक हो चुका है। इस शव की पहचान के लिए एम्स की लैब में उनका डीएनए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट सोमवार को आनी है।


Download Android App
Download iOS App



