किसानों के धरनास्थल सिंघु बॉर्डर पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। देर रात चंडीगढ़ नंबर गाड़ी में सवार होकर कुछ अज्ञात बदमाश टीडीआई सिटी के नजदीक लंगर चखने के बहाने पहुंचे। वहीं, मौके पर फायरिंग कर फरार हो गए हैं। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बीती रात चंडीगढ़ नंबर की एक कार पर सवार होकर कुछ लोग आए थे। सफेद रंग की ऑडी कार से उतरे लोगों ने आंदोलनकारी किसानों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की और भाग गए। इस घटना में किसी किसान को चोट नहीं आई है। यह घटना सिंघू बॉर्डर के पास टीडीआई मॉल के पास हुई थी।
किसान आंदोलन 102 दिन :11 दौर की वार्ता में नहीं निकला कोई हल, सरकार मानने को तैयार नहीं
मामले में पुलिस का कहना है कि फायरिंग करने वाले आरोपी किसान शायद पंजाब के रहने वाले हैं। फायरिंग पर किसानों का कहना है कि किसी साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया गया है, ताकि हरियाणा और पंजाब के किसानों में तकरार बन जाए। ये युवक पंजाब के बताए जा रहे थे और हरियाणा वालों के साथ झगड़ा कर रहे थे।
सिंघू बॉर्डर पर बीते साल 26 नवंबर से आंदोलनकारी किसान डटे हुए हैं। 100 से ज्यादा दिनों में आंदोलनकारी किसानों और सरकार के बीच हुई 11 दौर की वार्ताओं में कोई समाधान निकलकर सामने नहीं आया। किसान नये कृषि कानून निरस्त करने की मांग पर अड़े हैं जबकि सरकार इस मांग को मानने को तैयार नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



