दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की चादर, कई ट्रेने लेट, 46 फ्लाइट्स डायवर्ट

Summary :

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिसकी वजह से दृश्यता कम हो गई और रेल एवं हवाई यातायात प्रभावित हुआ।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिसकी वजह से दृश्यता कम हो गई और रेल एवं हवाई यातायात प्रभावित हुआ। इसका असर ट्रेन और उड़ानों पर पड़ा। अधिकारियों ने शनिवार को एक बयान में कहा कि शुक्रवार की आधी रात तक दिल्ली हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण 46 उड़ानों को डायवर्ट किया गया। 
वहीं अगर बात ट्रेनों की करें तो कई ट्रेने देरी से चल रही हैं। सुबह-सुबह सड़क पर निकलने वाले लोगों को वाहनों की हेडलाइट का इस्तेमाल करना पड़ा। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत कई इलाकों में आज सुबह घना कोहरा छाया हुआ है, कोहरे की धुंध की वजह से सूरज दिखाई नहीं दे रहा है। 
एक रिपोर्ट के अनुसार,  उत्तर भारत में 17 ट्रेनें परिचालन कारणों से देरी से चल रही हैं। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आने दिनों में बिहार समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है, जिससे गलन बढ़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा समेत कई इलाकों में घने कोहरे की चादर छाई है। इससे पहले शुक्रवार की सुबह एयरपोर्ट पर दृश्यता का स्तर 50 मीटर के करीब पहुंच गया था। इसकी वजह से जहां आइजीआइ से आने और जाने वाली 19 उड़ानें रद की गईं। वहीं, 250 विमानों का संचालन देरी से हुआ। 

नागरिकता कानून के खिलाफ आरजेडी का बिहार बंद, कार्यकर्ताओं ने कई जिलों में कपड़े उतारकर शुरू किया प्रदर्शन

Desk Team