बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के बाद यहां संसद भवन परिसर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से शुक्रवार को कहा कि शाहीन बाग खिलाफत आंदोलन का केंद्र बन गया है और विपक्ष इस पूरे मामले में सांप्रदायिक राजनीति का खेल खेल रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले में राजनीति विपक्ष, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) करती आई है। उन्होंने सवाल किया, “आप इमाम को 18 हजार रुपये तनखा देंगे, 16 हजार रुपये देंगे, 9 हजार रुपये रखरखाव का खर्च देंगे, तो पंडितों और पुजारियों के मन में नफरत बढ़ेगी या नहीं?”
विपक्ष ने राष्ट्रपति का नहीं बल्कि संविधान पर हो रहे हमलों का विरोध किया : शशि थरूर
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “आप शाहीन बाग को जाकर समर्थन करेंगे, जो खिलाफत आंदोलन का केंद्र बन गया है। शरजील इमाम (जैसे लोग) वहां बयान कर रहा है। फिर भी दोष हम पर दिया जा रहा है।”


Download Android App
Download iOS App



