BREAKING NEWS

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सिद्धरमैया और शिवकुमार के नाम शामिल◾MP : कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में शाह ने कांग्रेस की खिंचाई की◾अरुणाचल पहुंचे जी20 प्रतिनिधि, रविवार को जा सकते हैं तवांग◾राजनीति में उन लोगों की आवाज बनने के लिए आया हूं जो अपनी आवाज नहीं उठा सकते : वरुण गांधी◾TMC ने प्रवक्ताओं की नयी सूची जारी की◾सावरकर पर संग्राम: राहुल गांधी की टिप्पणी पर CM शिंदे का कटाक्ष, बोले- कांग्रेस नेता खुद को क्या समझते हैं?◾‘कर्नाटक में डबल इंजन सरकार की वापसी तय’... दावणगेरे में बोले प्रधानमंत्री मोदी◾सोशल मीडिया दिशानिर्देश सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की खुली धमकी: महबूबा मुफ्ती ◾सोशल मीडिया दिशानिर्देश सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की खुली धमकी: महबूबा मुफ्ती ◾राहुल और तेजस्वी के समर्थन में उतरे ललन सिंह, BJP पर भड़के; बोले- देश में इमरजेंसी जैसे हालात◾PM Modi ने कहा - 'भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा'◾Jammu Kashmir: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान, केंद्रशासित प्रदेश में अगले साल से चलेगी वंदे भारत ट्रेन◾राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस से दूर क्यों है नीतीश कुमार ◾दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, संदीप बड़वासनिया गैंग के तीन सदस्य उत्तम नगर से गिरफ्तार◾महाराष्ट्र : BJP ने OBC का 'अपमान' करने के लिए राहुल गांधी का किया विरोध प्रदर्शन◾Tornado in Punjab: पंजाब के फाजिल्का में बवंडर से 12 लोग घायल, 30 घर क्षतिग्रस्त◾ राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री रविशंकर,कहा राहुल पर मानहानि के 60 मामले चल रहे हैं◾तोशखाना मामले में इमरान खान को मिली राहत, लाहौर हाइकोर्ट ने दी जमानत◾तोशखाना मामले में इमरान खान को मिली राहत, लाहौर हाइकोर्ट ने दी जमानत◾शशि थरूर बोले- राहुल का अयोग्य ठहराया जाना भाजपा के लिए आत्मघाती गोल◾

अच्छा नेतृत्व राज्य चुनाव जीतने के लिए एक घटक है: राम माधव

नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के एक दिन बाद पार्टी महासचिव राम माधव ने बुधवार को कहा कि राज्य चुनावों में लोग जिन चीजों को देखते हैं उनमें से एक ‘‘नेता भी शामिल होता है जो काम कर सकता है।’’ राम माधव ने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में लोकप्रियता के मामले में कोई भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आसपास नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हम एक नये तरह की राजनीति में आ गए हैं, हमें एक पार्टी के तौर पर सचेत रहना चाहिए और हम हैं। हमें इस तथ्य को नजरंदाज नहीं करना चाहिए कि आपका नेता मजबूत हो और उसे समर्थन हासिल हो ।’’ 

उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘जब सवाल राष्ट्रीय राजनीति का आता है, तो ऐसा कोई नहीं जो लोकप्रियता और जन विश्वास के मामले में मोदीजी के आसपास भी आ सके...इसी स्थिति का सामना हम एक राज्य के बाद दूसरे राज्य में कर रहे हैं। राज्यों में, यह भी सवाल आता है कि कौन नेता है जो काम कर सकता है।संभवत: लोग इस बिंदुओं पर सोच रहे हैं। यह शायद (दिल्ली) चुनाव से मिले संकेतों में से एक है।’’ 

माधव ने यद्यपि यह रेखांकित किया कि भाजपा में मजबूत राज्य स्तरीय नेता हैं जो राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में मुख्यमंत्री भी रहे। उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक राज्य अलग होता है। एक नेता वह घटक होता है जिसकी हमें जरूरत होती है लेकिन वही सब कुछ नहीं है जिसकी जरूरत पार्टी को सफलता के लिए होती है।’’ एक नेता के इर्दगिर्द राजनीति के केंद्रित होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह चलन बढ़ रहा है और दिल्ली में जनादेश अरविंद केजरीवाल के लिए है। 

उन्होंने ‘पैनल चर्चा’ में हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि दर्शक दीर्घा में सभी को पता है कि पार्टी की क्या गलती हुई। उन्होंने कहा कि भारतीय मतदाता अधिक परिपक्व हो गए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जनादेश को मतदाताओं की परिपक्वता माना जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने पूरी दुनिया के उदारवादियों को बताया कि भारतीय लोकतंत्र बहुत मजबूत है। दिल्ली में यही हुआ। यह पूरा दुष्प्रचार गलत साबित हो गया कि भारतीय लोकतंत्र खतरे में है।’’ उन्होंने पूरा दुष्प्रचार कि लोकतंत्र खतरे में है, 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के जीतने के बाद शुरू हुआ।