नई दिल्ली : दिल्ली सीलमपुर विधायक हाजी इशराक खान सरकार किसानों के हितों में काम कर रही है। यह कहना है उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का। शनिवार को उस्मानपुर में किसानों को चेक वितरित करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने डीडीए से किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए प्रयास किया। पहले इन्हें काफी कम रुपये दिए जा रहे थे लेकिन दिल्ली सरकार ने जमीन के उचित दाम दिलवाए हैं।
वहीं सीलमपुर से विधायक हाजी इशराक खान ने कहा कि डीडीए ने किसानों को काफी कम मुआवजा देने की बात रखी थी लेकिन दिल्ली सरकार ने प्रति एकड़ के दाम बढ़वाए। शनिवार को करीब 27 किसानों को चार करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है। लोकसभा चुनाव से पहले आप ने दिल्ली के सातों सीटों पर काम तेज कर दिया है।
सिसोदिया के घर के बाहर भाजपा का हल्लाबोल
शनिवार को पार्टी की बैठक में जमीनी स्तर पर दिल्ली सरकार के काम को पहुंचाने का फैसला लिया। पार्टी सभी कार्यकर्ताओं को पांच-पांच घर की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें कहा गया है कि भाजपा सरकार की विफलता के साथ दिल्ली सरकार के कामों को लोगों तक पहुंचाना है।


Download Android App
Download iOS App



