इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर दिल्ली से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को अमेरिका के 9/11 टेरर अटैक की तरह बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया है। शुक्रवार देर रात सुरक्षा अधिकारियों को धमकी भरा फोन कॉल आने के बाद से एयरपोर्ट कैंपस अलर्ट पर है।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि फोन करने वाले ने अमेरिका में 9/11 के हमलों की तर्ज पर लंदन जाने वाले एयर इंडिया के विमान को उड़ाने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक बाहरी दिल्ली के रणहोला पुलिस स्टेशन को गुरुवार रात बम की धमकी का फोन आया, जिसके बाद आईजीआई एयरपोर्ट पर सुरक्षा को अलर्ट जारी कर दिया गया।
9/11 Terror Attack : आज भी ताजा होते हैं अमेरिका के 20 साल पुराने जख्म
दिल्ली पुलिस को भी शुक्रवार को एक अलग धमकी भरा कॉल आया था, जिसमें चेतावनी दी गई थी कि अज्ञात बदमाश दिल्ली हवाई अड्डे को जब्त करने का इरादा कर रहे हैं। समाचार एजेंसी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वर्तमान में संख्याओं का पता लगाने की कोशिश कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



