लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

IMD ने जताई भारत में शीत लहर चलने की संभावना, 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है न्यूनतम तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार से शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है, जिसके 3 जनवरी तक जारी रहने का अनुमान है।

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार से शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है, जिसके तीन जनवरी तक जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली के आयानगर और नरेला के स्वचालित मौसम केन्द्रों में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस और 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
IMD ने की शीत लहर की घोषणा, 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा तापमान 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), मैदानी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने पर शीत लहर की घोषणा करता है। न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम तथा सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहने पर भी शीत लहर की घोषणा की जाती है। दिल्ली में इससे पहले 20 और 21 दिसंबर को शीत लहर का प्रकोप था जब न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह इस मौसम का सबसे कम तापमान था। 
3 जनवरी तक जारी रहेगी भीषण शीत लहर 
इसके बाद, लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव और उत्तर पश्चिम हवाओं के धीमा पड़ने से धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान बढ़कर 9.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। आईएमडी ने तीन जनवरी तक शीत लहर से भीषण शीत लहर की स्थिति रहने का अनुमान लगाया है। न्यूनतम तापमान के दो डिग्री सेल्सियस तक जाने या तापमान के सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किए जाने पर ‘‘भीषण’’ शीत लहर की घोषणा की जाती है।
 न्यूनतम तापमान में वृद्धि का है अनुमान
मौसम विभाग ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण चार जनवरी से न्यूनतम तापमान में वृद्धि का अनुमान जताया है, जिसके कारण चार से सात जनवरी के बीच जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही पांच से सात जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम और कुछ जगह तेज बारिश होने का भी अनुमान है।

कालीचरण की गिरफ्तारी पर मचा बवाल, हमलावर हुई MP-छत्तीसगढ़ सरकार, मिश्रा के बयान पर बघेल का तंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।