दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत से जुड़े 16 परिसरों पर आयकर विभाग का छापा

Summary :

आयकर विभाग ने कथित कर चोरी से जुड़े एक मामले में बुधवार की सुबह दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत से जुड़े विभिन्न परिसरों पर छापे मारे।

आयकर विभाग ने कथित कर चोरी से जुड़े एक मामले में बुधवार की सुबह दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत से जुड़े विभिन्न परिसरों पर छापे मारे। वसंत कुंज स्थित सी-6/6172 में फिलहाल आयकर विभाग की तरफ से तलाशी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के कम से कम 16 परिसरों पर करीब 30 अधिकारियों की टीम छापेमारी कर रही है।

उन्होंने बताया कि मंत्री और अन्य लोगों से जुड़े दो विनिर्माण फर्मों के खिलाफ कर चोरी की जांच के सिलसिले में यह कारवाई की जा रही है। वही, आम आदमी पार्टी ने इन छापेमारी को राजनीतिक एजेंडा बताया है। छापेमारी के बाद आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला। बता दें कि नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक गहलोत दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार में परिवहन, कानून और राजस्व मंत्री हैं।

दिल्‍ली : वसंत कुंज में एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या

Desk Team