लाल किले हिंसा को लेकर जांच जारी, CISF जवान पर हमला करने वाला प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Summary :

किसानों की मांगों को रेखांकित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर मंगलवार को निकाली गयी ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली पुलिस ने सीआईएसएफ के एक जवान पर कथित रूप से हमला करके उसे घायल करने वाले एक प्रदर्शनकारी को सोमवार को गिरफ्तार किया।

किसानों की मांगों को रेखांकित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर मंगलवार को निकाली गयी ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली पुलिस ने सीआईएसएफ के एक जवान पर कथित रूप से हमला करके उसे घायल करने वाले एक प्रदर्शनकारी को सोमवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी आकाश प्रीत के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उसे राष्ट्रीय राजधानी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मी लाल किले में तैनात थे और उन्होंने आरोपी को रोकने की कोशिश की, जो वहां प्रवेश करने वाली भीड़ में शामिल था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब आरोपी को सुरक्षाकर्मी ने रोका तो उसने उस पर तलवार से हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि घटना कैमरे में कैद हो गई। 

Desk Team