चेन्नई इलाके में जनता के डॉक्टर के नाम से पहचान बनाने वाले जगन मोहन का संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया है। महज बीस 20 रुपए शुल्क लेकर मरीजों का इलाज करने वाले डॉ मोहन 77 वर्ष के थे। कल रात संक्षिप्त बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। वह पिछले पांच दशकों से अधिक समय से लोगों की सेवा में जुटे रहे। महज 20 रुपए शुल्क लेकर लोगों का उपचार करने वाले डॉ मोहन अपने इलाके में जनता के डाक्टर के नाम से मशहूर थे।
शहर के मनदावेली और मयलापोर क्षेत्र के लोग उनका बहुत सम्मान करते थे। डॉ मोहन पहले एक रुपया फीस के रुप में लेते थे और मरीजों को दवा मुफ्त उपलब्ध कराते थे। इसके बाद आर के मठ रोड पर क्लीनिक खोल लेने के बाद निधन तक उन्होंने मरीजों से फीस के रुप में 20 रुपए लेना शुरू किया था। उनकी निधन का समाचार जैसे ही फैला वाट््सएप भावुक संदेशों से पट गया। डॉ मोहन जो मरीज 20 रुपए फीस अदा करने में भी सक्षम नहीं थे, उनका मुफ्त इलाज करते थे।