दिल्ली के द्वारका सेक्टर-3 में घर के अंदर आधी रात को ज्वेलर की गला रेतकर हत्या

Summary :

आरोपी घर में उस वक्त दाखिल हुए जब सभी परिवार वाले सो रहे थे। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी लूटपाट के इरादे से घर में दाखिल हुए थे।

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-3 में रात करीब ढाई बजे एक ज्वैलर की उसके घर में गला काटकर हत्या कर दी गई। लूट के इरादे से घर में घुसे लुटेरों ने ज्वैलर की हत्या का दी। घटना के वक़्त परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। मृतक ज्वैलर की पहचान ललित अग्रवाल के रूप में हुई है। 
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना मंगलवार देर रात की है। आरोपी घर में उस वक्त दाखिल हुए जब सभी परिवार वाले सो रहे थे। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी लूटपाट के इरादे से घर में दाखिल हुए थे। 

मुठभेड़ में चली गोली, राहगीर की मौत, बदमाश फरार

पुलिस फिलहाल परिजनों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। जानकारी के मुताबिक ललित की सत्यम ज्‍वैलर्स नाम की एक दुकान है। बताया जा रहा है उनके घर पर सास और साली आई हुई थी। मंगलवार रात परिवार के लोग खाना खाकर सोए थे। रात करीब 2:30 बजे किसी ने धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया।

Desk Team