हाल ही में वाल्मीकि मंदिर पर एक दिवसीय अनशन पर बैठे दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारी जिनकी मांग है कि ठेकेदारी प्रथा खत्म हो। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनसे मिलकर अनशन तुड़वाया। केजरीवाल ने उन्हें आश्वासन दिया कि अगर दिल्ली सरकार निगम की सत्ता में आई तो कर्मचारियों का शोषण नहीं होने देगी और ठेकेदारी प्रथा को भी खत्म करेगी।
मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शासित तीन निगमों में सफाई कर्मचारियों की दुर्दशा हो रही है। सफाई कर्मचारियों से घंटों तक काम लिया जाता है। दिल्ली का मुख्यमंत्री होने के नाते मेरे पास जितनी भी शक्तियां हैं इसका उपयोग मैं सफाई कर्मचारियों के हक में करता रहूंगा। लेकिन, जब तक आम आदमी पार्टी की सत्ता नगर निगम में नहीं आती, सीधे तौर पर मैं कुछ नहीं कर सकता।