दिल्ली पुलिस के शहीद हुए ASI शंभू दयाल के परिवार को दिल्ली सरकार एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देशी देने की तैयारी कर रही है। सीएम ने इसकी घोषणा भी कर दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के ASI शंभू दयाल के ऊपर मोबाइल छीनने के आरोपी ने चाकू से कई वार किए थे।
जिसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। केजरीवाल ने कहा कि जनता की रक्षा करते हुए ASI शंभू दयाल जी ने अपनी जान तक की परवाह नहीं की और वो शहीद हो गए। हमें उन पर गर्व है।
एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देंगे
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शंभू दयाल की जान की कोई कीमत नहीं है, पर उनके सम्मान में हम उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देंगे। समाज और लोगों की सुरक्षा के लिए शंभू दयाल जी ने अपनी जान पर खेल कर अपना फ़र्ज़ निभाया। अब हम सबका फर्ज है कि ऐसे जांबाज़ पुलिसकर्मी के परिवार का ख़्याल रखेा जाए। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस में शंभू दयाल जी एएसआई थे। चार जनवरी को उनको एक केस पर भेजा गया था।
चाकू से किए गए थे कई वार
पूरे मामले की बात करें तो एक महिला थाने में आई और उसने शिकायत की कि उनके पति का किसी ने मोबाइल छीन लिया है।जिसके बाद वहां के थानाध्यक्ष ने ASI शंभू दयाल को उस महिला के साथ जाकर घटना की जांच करने को कहा। शंभु दयाल उस महिला के साथ जांच करने के लिए गए। अपने इलाके में पहुंच कर उस महिला ने एक व्यक्ति की तरफ इशारा करते हुए बताया कि सामने जो व्यक्ति है, उसने ही मोबाइल छीना है। शंभु दयाल ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने ले जाने लगे। शंभु दयाल जब उस व्यक्ति को थाने लेकर जा रहे थे। तब उस व्यक्ति ने अपनी जेब में से चाकू निकाला और शंभु दयाल के ऊपर चाकू से वार कर दिए। इस हमले के बाद घायल शंभु दयाल को अस्पताल ले जाया गया तो वहां पर 6 दिन के बाद उनकी मौत हो गई। इसलिए केजरीवाल सरकार ने परिजनों को एक करोड़ो मुआवजा देने का एलान किया है।