कृषि कानून को लेकर प्रदर्शन को मिलेगी मजबूती, पंजाब से बड़ी संख्या में किसानों का दिल्ली कूच - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

कृषि कानून को लेकर प्रदर्शन को मिलेगी मजबूती, पंजाब से बड़ी संख्या में किसानों का दिल्ली कूच

केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली सीमा पर चल रहे किसानों के धरने और आंदोलन को और मजबूत करने के लिए पंजाब के हजारों किसान के जत्थे धरना स्थल की ओर रवाना हो चुके हैं।

केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली सीमा पर चल रहे किसानों के धरने और आंदोलन को और मजबूत करने के लिए पंजाब के हजारों किसान के जत्थे धरना स्थल की ओर रवाना हो चुके हैं। शनिवार को लगभग 15 हजार किसानों ने संगरूर जिले की खनौरी सीमा से दिल्ली ओर प्रस्थान किया। इनमें बच्चे, महिलाएं और पुरूष शामिल हैं। इन लोगों का शुक्रवार रात से ही खनौरी सीमा पर पहुंचना शुरू हो गया था।
वहीं 27 दिसम्बर रविवार को डबवाली सीमा से लगभग 15 हजार किसान दिल्ली के लिये रवाना होंगे। दिल्ली कूच आह्वान संयुक्त किसान मोर्चा ने की है। मोर्चा किसान आंदोलन के खिलाफ कथित दुष्प्रचार की काट के लिये कृषि कानूनों की सच्चाई जनता तक ले जाने के लिये पंजाब समेत देशभर में हिंदी और पंजाबी में लगभग दस लाख पुस्तकें वितरित करने का फैसला लिया है।
दिल्ली कूच को सफल बनाने के लिए दिल्ली चलो अभियान समिति का भी गठन किया गया है। भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां, महासचिव सुखदेव सिंह काकोरी कलां और राज्य सचिव शिंगारा सिंह मान के अनुसार दिल्ली कूच का फैसला किसानों के दिल्ली सीमा पर चल रहे धरने और आंदोलन के एक माह पूरे पर लिया गया है।
इन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं दिखाई देती है ऐसे में अब आंदोलन व्यापक रूप लेगा। यह संगठन केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में अब तक पंजाबी और हिंदी भाषा में ढाई लाख से ज्यादा पर्चे घर-घर वितरित कर चुका है। किसान संगठन आंदोलन के लिए समर्थन जुटाने के लिये राज्य में बैठकें और रैलियां भी आयोजित कर रहे हैं।
वहीं विदेशों में बैठे प्रवासी पंजाबियों ने भी किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए बड़ी संख्या में पंजाब पहुंचने तथा आंदोलन में शामिल होने का ऐलान किया है। ये लोग 30 दिसम्बर को सिंधू सीमा पर किसानों के आंदोलन के साथ जुड़ेंगे। वहीं आंदोलन से राजनीतिक लाभ लेने के लिये अनेक राजनीतिक दल और इनके प्रवासी भारतीय समेत विभिन्न प्रकोष्ठ भी सक्रिय हो गये हैं। ये दल अपने अपने तरीके से किसानों के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं।

किसानों ने दिल्ली-UP बॉर्डर को किया बंद, टिकैत बोले- केंद्र के अड़ियल रवैये के कारण धैर्य दे रहा जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − fourteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।