मसाला ब्रांड एमडीएच (MDH) के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का आज सुबह निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के माता चंदन देवी हॉस्पिटल में सुबह 5:38 बजे अंतिम सांस ली। वह 98 साल के थे। मिली जानकारी के अनुसार उनका पिछले 3 हफ्तों से दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने सुबह 5:38 बजे अंतिम सांस ली।
मसाला किंग के नाम से मशहूर गुलाटी को 2019 में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उनका जन्म 27 मार्च 1923 को सियालकोट (अब पाकिस्तान में) में हुआ था और वह विभाजन के बाद भारत आ गए और दिल्ली में अपना व्यवसाय स्थापित किया। ‘महाशियां दी हट्टी’ (एमडीएच) की स्थापना उनके दिवंगत पिता महाशय चुन्नी लाल गुलाटी ने की थी।
महाशय धर्मपाल गुलाटी के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि धर्म पाल जी बहुत ही प्रेरणादायक व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपना जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को आशीर्वाद दें।
Dharm Pal ji was very inspiring personality. He dedicated his life for the society. God bless his soul. https://t.co/gORaAi3nD9
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 3, 2020