दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली में पहली बार काम की राजनीति को सम्मान मिला है। दिल्लीवासियों ने नफरत की राजनीति को नकारा है और लगातार आम आदमी पार्टी को जीत दिलवाई।सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली कि जनता काम को पसंद करती है। राजनीति का विकास मॉडल सिर्फ अरविन्द केजरीवाल के पास है।
आजमगढ़ के दौरे से पहले प्रियंका गांधी का ट्वीट- लोकतंत्र में आवाज उठाना जुल्म नहीं
मनीष सिसोदिया ने बताया कि सुबह हुई पार्टी के विधायकों की बैठक में केजरीवाल को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित सभी 62 विधायकों ने एक स्वर में नेता पद के लिए केजरीवाल का समर्थन किया।सिसोदिया ने दिल्ली की जनता से शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए रामलीला मैदान पहुंचने का आग्रह किया। शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में सुबह 10 बजे होगा। केजरीवाल के साथ उनकी कैबिनेट के मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे।
उन्होंने कहा कि कैबिनेट के सभी मंत्री भी केजरीवाल के साथ वहीं शपथ लेंगे। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर हुए चुनाव में आप ने 62 और भाजपा ने आठ सीटें हासिल की हैं। महरौली से आप विधायक नरेश यादव के काफिले पर मंगलवार की रात हुई गोलीबारी की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए सिसोदिया ने कहा, ‘‘ दिल्ली में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार लोगों को कार्रवाई करनी चाहिए।’’
गौरतलब है कि दक्षिण पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ गांव में आप विधायक नरेश यादव के काफिले पर मंगलवार देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाईं थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया था।


Download Android App
Download iOS App



