हरिद्वार : नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही भाजपा ने कांग्रेेेस को एक और बड़ा झटका दिया। किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सचिव बेनीवाल और निवर्तमान पार्षद सीमा देवी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।बीती शाम कनखल में आयोजित एक समारोह में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि मुकेेश कौशिक और मंडल अध्यक्षों कामनी सडाना, अनिरुद्ध भाटी, देवेंद्र मनवाल आदि ने भाजपा में शामिल होने वालों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
इस दौरान मुकेश कौशिक ने कहा कि भाजपा की नीतियों और केंद्र व राज्य सरकार की कार्य प्रणाली से प्रभावित होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का भी दावा किया। जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि नये साथियों के आने से भाजपा का बल मिला और निकाय चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनना तय है। इस दौरान भाजपा नेता रमेश गौड़, सुमित भाटिया, मन्नु कुमार, अमित गौतम, विनीत जोली आदि मौजूद रहे।