केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का तथा उनकी सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।
केजरीवाल के तीन यार- दारू, घोटाला, भ्रष्टाचार – अनुराग ठाकुर
ठाकुर ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के साथ गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा भी किया। एमसीडी चुनाव के लिए प्रीत विहार और अनारकली इलाकों में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए ठाकुर ने कहा, ‘‘केजरीवाल के तीन यार- दारू, घोटाला, भ्रष्टाचार। उन्होंने दिल्ली की मस्जिदों के इमाम और मुअज्जिन को केजरीवाल सरकार द्वारा पगार दिये जाने का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि ‘आप’ सरकार तुष्टीकरण की नीति अपना रही है और मंदिरों के पुजारियों, गिरजाघरों के पादरियों एवं गुरद्वारों के ग्रंथियों को वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा।