मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के मोती बाग स्थित नानकपुरा के सर्वोदय को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प पहुंची थीं। स्कूल पहुंचने पर वहां के बच्चों ने उनका जोरदार स्वागत किया जिसके बाद प्रथम महिला ने छात्रों के साथ बातचीत की। इस दौरान मेलानिया ट्रम्प को छात्राओं ने मधुबनी पेंटिंग भेंट स्वरुप दी।मेलानिया के स्वागत में सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक स्कूल को फूलों से सजाया गया था।

स्कूल में अनेक स्थानों पर फूलों से रंगोली बनाई गई थी और स्कूल का बैंड उनके स्वागत के लिए तैयार था। मेलानिया के स्वागत के लिए बच्चों ने पारंपरिक परिधान पहने थे। मेलानिया के स्कूल में आने पर उत्साहित छात्रों ने माला पहना कर और उनके माथे पर टीका लगा कर पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फूलों का गुलदस्ता भी भेंट किया गया। इन औपचारिकताओं के बाद प्रथम महिला ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
दिल्ली हिंसा : गृह मंत्रालय की बैठक में शहर में शांति बनाए रखने को लेकर हुई चर्चा

इसके बाद वह स्कूल का भ्रमण करने और हैप्पीनेस क्लास में हिस्सा लेने के लिए बढ़ गईं। उनकी यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। स्कूल दौरे के दौरान मेलानिया ने कहा “नमस्ते यह स्कूल खूबसूरत है। पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन के साथ मेरा स्वागत करने के लिए धन्यवाद। यह भारत की मेरी पहली यात्रा है, यहां के लोगों का स्वागत करने का अंदाज अनोखा है और लोग दयालु हैं।”

इस दौरान मेलिनिया ने कहा कि मैं आपके जैसे बच्चों के साथ अमेरिका में, अपने ‘बी बेस्ट’ पहल के माध्यम से कल्याण के समान विचारों को बढ़ावा देने के लिए काम करती हूं। ‘बी बेस्ट’ के 3 स्तंभों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग, ऑनलाइन सुरक्षा का महत्व और बच्चों की समग्र भलाई शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



